उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम – छात्रों को मिले नए स्कूल बैग और प्रेरणा

Khabri Chai Desk : बाल दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकेरी में हर्ष और उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चकेरी क्षेत्र के छह शासकीय विद्यालयों (प्राथमिक, मध्य और उच्च) के लगभग 300 विद्यार्थियों को नए स्कूल बैग वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के गर्मजोशीपूर्ण स्वागत और पुष्पगुच्छ भेंट से हुई।

Also Read :अडानी फाउंडेशन ने शुरू की मोबाइल मेडिकल वैन, ग्रामीणों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ https://khabrichai.com/parsa-mobile-healthcare-unit-launch/

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मुन्ना सिंह (BDC), श्री कैलाश सिंह (सरपंच), श्री राम द्विवेदी (क्लस्टर HR हेड) तथा श्री अशोक कुमार पांडा (CSR हेड) शामिल हुए। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा, सपनों और उज्ज्वल भविष्य को सम्मान देने का दिन है। उन्होंने बच्चों से जिज्ञासु बने रहने, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री खिर्वार प्रसाद एवं उप प्राचार्य/प्रधान पाठक श्री बिपिन सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बच्चों के मनोबल और शिक्षा के प्रति रुचि को और मजबूत करेगा। यह कार्यक्रम अडानी  फाउंडेशन द्वारा ATMSL की CSR गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को सहयोग एवं समर्थन प्रदान करना है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel