Khabri Chai Desk : कोरबा में स्थित बालको संयंत्र में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे जीएपी (ग्रीन एनोड प्लांट) में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग भड़क उठी। इस घटना में तीन कर्मचारियों के झुलसने की बात सामने आ रही है। सभी घायल कर्मचारियों को तुरंत बालको के विभागीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हालांकि हादसे में घायल कर्मचारियों की सटीक संख्या को लेकर विरोधाभास बना हुआ है। पुलिस के अनुसार उन्हें केवल एक श्रमिक के घायल होने की जानकारी दी गई है, जिसकी पहचान बिहार निवासी रविशंकर यादव के रूप में हुई है। वहीं, संयंत्र के अंदर मौजूद लोगों के अनुसार तीन कर्मचारी हादसे की चपेट में आए थे।
Also Read : रायपुर में इंडिगो के चार फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों में आक्रोश https://khabrichai.com/raipur-indigo-flight-crisis/
ब्लास्ट और आग लगते ही संयंत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारी तत्काल सुरक्षित स्थानों की ओर भागे और घायल साथियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति सामने आएगी। इस हादसे ने संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
‘सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






