बालोद में मातर उत्सव के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प

Khabri Chai Desk : बालोद जिले के कुर्दी गांव में मातर उत्सव के दौरान दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। झगड़े में एक युवक पर टंगिया से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोग भी चोटिल हुए। घटना की सूचना पर अर्जुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read : रायगढ़ में अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़ https://khabrichai.com/raigarh-forest-department-illegal-timber-seized/

जानकारी के अनुसार, मातर उत्सव के दौरान दो पड़ोसियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। पुलिस जब स्थिति को शांत कराने पहुंची, तो कुछ आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की गई और एक आरक्षक घायल हो गया।
पुलिस ने मारपीट और बलवा में शामिल ग्रामीणों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel