Khabri Chai Desk : बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार को सरगीगुड़ा गांव के पास बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे लगभग 500 मीटर ऊंचा पहाड़ टूटकर समतल हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि सरगीगुड़ा गांव की आबादी भूस्खलन स्थल से लगभग 300 मीटर दूर है।

ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर को अचानक पहाड़ टूटने की आवाज आई और बड़े पत्थर गिरने लगे, जिससे पूरा पहाड़ी क्षेत्र दरक गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और भूस्खलन क्षेत्र का जायजा लिया। प्रारंभिक सर्वे में पता चला कि यह घटना बस्तर में अब तक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक है, जिसमें करीब 5 एकड़ क्षेत्रफल का पहाड़ समतल हो गया।
Also Read : https://khabrichai.com/us-companies-restrictions-india/ भारत में अमेरिकी कंपनियों पर बढ़ते प्रतिबंध: डिजिटल स्वावलंबन की ओर कदम
भू-विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार भारी बारिश के कारण पहाड़ी की मिट्टी और चट्टानें कमजोर होकर खिसकने लगीं, जिससे भूस्खलन हुआ। बस्तर में पिछले कुछ हफ्तों से सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने इस घटना के बाद ग्रामीणों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta





