महासमुंद वायरल वीडियो: भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाने पर कार्रवाई…

Khabri Chai Desk : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाते हुए नजर आ रहा है। यह मामला महासमुंद वन मंडल के बागबहरा परिक्षेत्र स्थित चंडी माता मंदिर परिसर का है। वीडियो सामने आते ही वन विभाग हरकत में आया और आरोपी को बिलासपुर वन मंडल की टीम ने तखतपुर से गिरफ्तार कर लिया।

वायरल वीडियो में युवक जमीन पर कोल्ड ड्रिंक रखता है और भालू उसे पीने लगता है। जांच में पता चला कि आरोपी का नाम करण धुरी है, जो तखतपुर का रहने वाला है। वन विभाग ने इसे वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 का गंभीर उल्लंघन माना है, क्योंकि भालू अनुसूची-I में सूचीबद्ध संरक्षित प्राणी है और इसके साथ छेड़छाड़ या भोजन कराना अपराध की श्रेणी में आता है।

Also Read : रायपुर न्यूड पार्टी का भंडाफोड़: 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा https://khabrichai.com/raipur-nude-party-viral/

बिलासपुर वन मंडल के डीएफओ नीरज कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर महासमुंद वन मंडल को सौंप दिया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
कानून के अनुसार, इस अपराध के लिए 3 से 7 साल की सजा और जुर्माना दोनों हो सकते हैं।
👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
वन विभाग ने अपील की है कि लोग वन्यजीवों के साथ छेड़छाड़, खिलाने या वीडियो बनाने से बचें, क्योंकि यह न सिर्फ अपराध है बल्कि इंसानों और जानवरों दोनों की सुरक्षा के लिए खतरा है।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel