Khabri Chai Desk : एक युवक ने अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका विधवा थी और अपने मायके में रह रही थी, जो उसके भाई को नागवार गुजरा। घटना ग्राम राताखंड की है,

जहां 30 वर्षीय उर्मिला राठिया अपने भाई संतकुमार मांझी के साथ रह रही थी। जानकारी के अनुसार, उर्मिला के पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद वह मायके लौट आई थी। यही बात दोनों के बीच बार-बार विवाद का कारण बन रही थी। शुक्रवार की रात दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि संतकुमार ने आपा खो दिया और पहले उर्मिला को लात-घूंसों से पीटा, फिर घर में रखी टांगी से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों की वजह से उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की चश्मदीद उनकी मां आसो बाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हाथ उठा दिया। घायल अवस्था में मां ने गांव वालों की मदद से पुलिस को सूचना दी।मामले की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी भाई के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है, और उसकी तलाश जारी है। गांव में घटना के बाद से सनसनी फैल गई है, और लोग परिवारिक तनाव को लेकर गहन चिंता जता रहे हैं।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





