Khabri Chai Desk : भिलाई के सुपेला पुलिस और ACCU यूनिट ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बंधन बैंक सुपेला में खोले गए म्यूल अकाउंट्स पर कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि 27 आरोपितों ने बंधन बैंक में फर्जी व संदेहास्पद खाते खुलवाए, जिनका इस्तेमाल साइबर क्राइम से प्राप्त पैसों की अवैध ट्रांजैक्शन के लिए किया जा रहा था। इन खातों के माध्यम से 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार 549 रुपए से ज्यादा की अवैध लेन-देन की पुष्टि हुई है।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित “समन्वय पोर्टल” से मिली जानकारी के आधार पर इन खातों को साइबर धोखाधड़ी से अर्जित राशि के उपयोग, व्यय और संवर्धन में इस्तेमाल किया जाना पाया गया। इसके बाद थाना सुपेला में केस दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की गई। पुलिस ने अब तक 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।
Also Read : अभिषेक बच्चन बोले – अमिताभ की क्लासिक फिल्मों को छूना भी गुनाह है http://khabrichai.com/abhishek-amitabh-films-statement/
इस मामले में धारा 317(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति अन्य के कहने पर बैंक खाता न खोले और न ही अपना खाता किसी को उपयोग के लिए दे, क्योंकि ऐसे खाते सीधे साइबर क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग की श्रेणी में आ जाते हैं।
‘सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






