Khabri Chai Desk : भिलाई के खुर्सीपार चौक पर स्थित शराब दुकान की शिफ्टिंग को लेकर स्थानीय लोग विरोध पर उतर आए हैं। पहले शासकीय विदेशी शराब दुकान के आसपास रहवासी इलाके में लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके चलते आबकारी विभाग ने दुकान हटाने का निर्णय लिया। अब दुकान को महज 200 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे के पास किराए पर लिए गए स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है, लेकिन यह कदम भी लोगों और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना को पसंद नहीं आया। विरोध में यहां स्कूल के छात्र भी शामिल हुए हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि नई जगह पर भी दुकान खोले जाने से आसपास की शांति और सुरक्षा प्रभावित होगी। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जिला आबकारी विभाग में पदस्थ सहायक आबकारी अधिकारी अशोक अग्रवाल ने बताया कि पहले दुकान के आसपास रहवासी इलाके में विरोध था और अब नई जगह पर भी लोग विरोध जता रहे हैं।
Also Read : बाढ़ राहत अभ्यास: आछोल-समोदा तट पर SDRF मॉक ड्रिल https://khabrichai.com/mahasamund-flood-mock-drill-sdrf-rescue/
पुलिस और प्रशासन की निगरानी में दुकान शिफ्ट की प्रक्रिया चल रही है। आबकारी विभाग का उद्देश्य शराब दुकान को ऐसे स्थान पर ले जाना है, जो रहवासी इलाके और स्कूलों से दूर हो, ताकि सुरक्षा और शांति बनी रहे। इसके बावजूद स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं और प्रशासन से स्थिति पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





