भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Khabri Chai Desk : भिलाई नगर और नेवई थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहला मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। 2 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सिविक सेंटर स्थित देशी शराब भट्टी के पास एक युवक खुलेआम चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान विक्रम उर्फ विक्की, निवासी उड़िया के रूप में हुई। उसके पास से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Also Read : https://khabrichai.com/simba-beer-wins-silver-bronze-world-beer-awards-2025/ वर्ल्ड बीयर अवॉर्ड्स 2025 में सिंबा की जीत: छत्तीसगढ़ की बीयर ने जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

दूसरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। यहां बैकुंठ धाम नर्सरी के पास एक युवक हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान केवल दास मानिकपुरी उर्फ भोला, निवासी स्टेशन मरोदा, बीआरपी कॉलोनी के रूप में हुई। उसके कब्जे से धारदार चापड़ जब्त किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का आचरण गंभीर अपराध है और लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है। इसलिए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel