Khabri Chai Desk : बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां तीन फेरीवाले पिछले डेढ़ महीने से लापता बताए जा रहे हैं। ये फेरीवाले गाँवों और बाजारों में घूम-घूमकर कपड़े, कंबल और तिरपाल बेचते थे। परिजनों का कहना है कि संभवतः नक्सलियों ने शक के आधार पर उन्हें अगवा कर लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस घटना के बीच राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी. राजा ने सरकार से मांग की है कि नक्सलियों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा और आरएसएस सत्ता में बने रहते हैं तो भारत का भविष्य साम्राज्यवादी हो सकता है।
Also Read : नवरात्रि पर भक्तों की भीड़ उमड़ी चैतुरगढ़ धाम में https://khabrichai.com/chaiturgarh-dham-navratri-devotees/
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में भारत मंथन 2025 के समापन सत्र में कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई केवल हथियारों से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए विचारधारा से भी मुकाबला करना होगा। शाह ने यह भी दोहराया कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है।
लोगों को अब भी तीनों फेरीवालों की सुरक्षित वापसी का इंतजार है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





