बीजापुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन जब्त

Khabri Chai Desk : बीजापुर में सामान्य वन विभाग ने जिले में लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन की लकड़ी का बड़ा जखीरा जब्त किया है। यह कार्रवाई सोमवार को जिला मुख्यालय के न्यू पुलिस लाइन के सामने और भट्टीपारा स्थित डेयरी फार्म में की गई, जहां से दो टिप्पर और लगभग पांच से छह घनमीटर कीमती सागौन की लकड़ी बरामद हुई।

Also Read : बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालो पर बड़ी कार्रवाई https://khabrichai.com/balod-firecracker-shop-raid/

वन विभाग को लंबे समय से इस इलाके में अवैध लकड़ी तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर टीम ने छापा मारकर यह कार्रवाई की। मौके पर वन अमला लकड़ी के स्रोत और असली मालिक का पता लगाने में जुटा है।
जानकारी के अनुसार, बरामदगी वाले इलाकों में पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित क्षेत्र शामिल हैं, जिससे विभागीय मिलीभगत की आशंका गहराई है। सूत्रों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी बिना वन कर्मियों की जानकारी के इकट्ठा नहीं की जा सकती थी। इसके बाद विभाग ने शहर के कई फर्नीचर दुकानों और गोदामों की भी तलाशी शुरू कर दी है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel