बिलासपुर में डिजिटल अरेस्ट से 1.09 करोड़ की ठगी…

Khabri Chai Desk : बिलासपुर में डिजिटल अरेस्ट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मोपका पाटलीपुत्र कॉलोनी निवासी और SECL के रिटायर्ड कर्मचारी पुरुषोत्तम दुबे को ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने उन्हें तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये हड़प लिए। जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 में पीड़ित को अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए नौकरी के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसके बाद वीडियो कॉल पर कथित पूछताछ की गई और जांच से बचाने के नाम पर लगातार रुपये जमा करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने जनवरी से मार्च के बीच अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी

Also Read : https://khabrichai.com/raipur-international-drug-smuggler-arrest/ ड्रग्स सिंडिकेट, का बड़ा राज़ खुला !

ठगों ने बुजुर्ग को धमकी दी कि यदि उन्होंने किसी को जानकारी दी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बेटे के विदेश में होने के कारण पीड़ित ने चुपचाप दबाव में पैसे जमा किए। कुछ महीनों बाद जब उनका बेटा घर लौटा, तब जाकर पूरी सच्चाई सामने आई। इसके बाद पीड़ित ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध कॉल या वीडियो कॉल की जानकारी तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।

सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel