पालतू कुत्ते के विवाद में चाकूबाजी, युवक घायल

Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ में बीते कुछ समय से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में चाकूबाजी, हत्या, लूट, चोरी और मारपीट जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस की सख्ती और निगरानी के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कई मामलों में मामूली विवाद भी हिंसक झड़प में बदल जा रहा है, जो कानून-व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Also Read : SECL नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025 का आयोजन https://khabrichai.com/secl-nari-shakti-khel-mahotsav-2025/

इसी कड़ी में न्यायधानी बिलासपुर से चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मामला बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत पाड़ेपुर गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पालतू कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने पड़ोसी के कुत्ते द्वारा काटे जाने की घटना के बाद समझाइश देने गया था। इसी बात पर पड़ोसी भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel