Khabri Chai Desk : बिलासपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के साईं मंदिर के पास गांजा पिलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा रहा, जबकि उसका साथी वीडियो में कुछ लोगों के नाम लेकर घटना की वजह समझाने की कोशिश करता दिखा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया और लोगों ने क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
Also Read : कोंडागांव में अवैध रेत उत्खनन, नदी-पुलों पर खतरा बढ़ा….https://khabrichai.com/illegal-sand-mining-kondagaon/
स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे स्टेशन क्षेत्र और उसके आसपास नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। गांजा, नशीली गोलियां और अन्य पदार्थ खुलेआम ठेला व खोमचों में बेचे जा रहे हैं। कार्रवाई के अभाव में नशे का जाल फैलता जा रहा है और कम दाम में उपलब्धता के कारण बच्चे और युवा इसकी गिरफ्त में आते जा रहे हैं। नशे की हालत में युवक यात्रियों से छेड़छाड़ और लूटपाट की घटनाएं भी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
‘सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






