बिलासपुर में हेड कांस्टेबल ने ली एक लाख की रिश्वत

Khabri Chai Desk : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से पुलिस की छवि धूमिल करने वाला मामला सामने आया है। एक हेड कांस्टेबल पर युवक से एक लाख रुपये वसूली का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने आबकारी एक्ट के तहत केस में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूली की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी एक महिला के सामने रखे रुपये के बंडल को गिनते नजर आ रहा है।

Also Read : रायपुर में अवैध पटाखा दुकानें खुली, बड़ा हादसा होने का खतरा https://khabrichai.com/illegal-firecracker-shops-raipur/

जानकारी के अनुसार, मानिकचौरी निवासी जोगी नायक ने शिकायत में बताया कि 6 अक्टूबर की शाम हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे ने उसे पचपेड़ी थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया। वहां आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने मिलकर उसे धमकाया कि “गुंडा-बदमाश” का केस दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा या 50 लीटर शराब की झूठी जब्ती बनाकर फंसा दिया जाएगा।
पीड़ित के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने छोड़ने के बदले दो लाख रुपये मांगे, बाद में 1 लाख 5 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। जोगी नायक ने जमीन गिरवी रखकर पैसे जुटाए और वीडियो बनाकर साक्ष्य रखा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel