बिलासपुर में पागल सांड का आतंक, एक की मौत

Khabri Chai Desk : बिलासपुर  शहर के महमंद इलाके में एक पागल सांड ने आतंक मचा रखा है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। सोमवार को इस सांड ने एक ही दिन में 5 लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हो रहे हमलों से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

Also Read : बिलासपुर में ट्रेलर की टक्कर से छात्र की मौत! https://khabrichai.com/bilaspur-student-trailer-accident/

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम और प्रशासन को शिकायत की गई, लेकिन अब तक किसी ने भी कार्रवाई नहीं की। सांड दिनभर सड़कों पर घूमता रहता है और राहगीरों पर अचानक हमला कर देता है। लोग अब उस रास्ते से गुजरने में डर महसूस कर रहे हैं।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

इलाके के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द ही इस पागल सांड को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की, तो बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। लोगों ने नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द राहत की मांग की है।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel