बिलासपुर में फार्मेसी छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में की आत्महत्या

Khabri Chai Desk : बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में फार्मेसी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान यामिनी कोशले, निवासी लोहरसी सोन के रूप में हुई है। वह सान्दीपनि कॉलेज में डी. फार्मेसी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी और गुप्ता गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी।
जानकारी के अनुसार, जब अन्य छात्राओं ने कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद देखा तो उन्होंने हॉस्टल संचालक को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर यामिनी को फांसी के फंदे पर लटका देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Also Read : रायपुर में कलर्स मॉल के बाहर महिला से पर्स और मोबाइल लूटा https://khabrichai.com/raipur-colors-mall-snatching-case/

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। यामिनी के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस मनोवैज्ञानिक व व्यक्तिगत कारणों की भी जांच कर रही है।
इस घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया, वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राओं में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन की जांच से आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel