Khabri Chai Desk : बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खम्हरिया गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जिला पंचायत सदस्य की कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।


Also Read : टेकाठोडा गांव में पादरियों के प्रवेश पर लगी रोक https://khabrichai.com/tekathoda-village-restricts-religious-conversion/
घायल युवक को तुरंत सिम्स अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तखतपुर निवासी अश्वनी गंधर्व के रूप में हुई है। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।
तखतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को बरामद कर थाने लाया गया है और वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय कार में कोई जनप्रतिनिधि सवार था या नहीं।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में सड़क पर रफ्तार और दृश्यता की कमी के कारण इस तरह के हादसे अक्सर होते हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्कता बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





