Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर जन्मदिन सेलिब्रेशन का अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। बदमाश युवकों के एक समूह ने बीच सड़क पर एक्टिवा खड़ी कर तलवार से केक काटा और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान युवकों ने हाईवे पर हुड़दंग मचाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कह रहा है – “भाईचारा इतना बनाए रखा कि शौक नहीं है लुगाई का, क्योंकि आज बर्थडे है जानू भाई का।” इसके बाद ‘जानू’ नामक युवक तलवार से केक काटते नजर आया और साथियों ने उसे तलवार लेकर कंधे पर भी बैठाया।
Also Read : नई GST दरें लागू: आम जनता को राहत, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा https://khabrichai.com/new-gst-rates-op-chaudhary-statement/
यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सख्ती दिखाई और 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में खैरखूंडी निवासी रुपेश कैवर्त्य, कमलेश कुमार सरवन, रितेश नायक, कर्ण सिंह, रणजीत केंवट और अभ्युदय भारद्वाज सहित अन्य शामिल हैं।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
पुलिस ने बताया कि 20 सितंबर की रात सभी युवक बाइक और एक्टिवा से निकले थे और रानीगांव के पास सर्विस रोड पर इस तरह का बर्थडे सेलिब्रेशन किया। पुलिस अब आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





