कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल: वक्ता मंच ने जरूरतमंदों को बांटे 101 कंबल

Khabri Chai Desk : रायपुर के कड़ाके की ठंड से बचाने के उद्देश्य से सामाजिक व साहित्यिक संस्था “वक्ता मंच” ने जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सराहनीय पहल करते हुए आज आकाशवाणी चौक, रायपुर में 101 कंबल, शाल, जैकेट, स्वेटर और अन्य गर्म वस्त्र वितरित किए। ये कंबल स्वर्गीय ओमप्रकाश गोयल एवं स्वर्गीय कमलकांता गोयल की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा प्रदान किए गए थे।
वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि इस सेवा कार्यक्रम के दौरान धर्म, जाति व समुदाय की परवाह किए बिना सभी जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। संस्था पिछले 10 वर्षों से हर शीत ऋतु में शहर के विभिन्न इलाकों में गरीब, बेसहारा और असहाय लोगों तक गर्म वस्त्र पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Also Read : हीटर और चूल्हे ने ली दो जानें: ठंड में सावधानी बेहद जरूरी https://khabrichai.com/women-burn-incident-chhattisgarh/

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सिंधु झा ने इस पहल को मानवता की सच्ची मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से जरूरतमंदों को सिर्फ गर्म कपड़े ही नहीं, बल्कि अपनापन, सहारा और सामाजिक सहयोग की भावना भी मिलती है।
इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था ने घोषणा की कि पूरी सर्दियों के दौरान गरीबों, बेघरों और असहाय लोगों के लिए निःशुल्क गर्म वस्त्र वितरण अभियान लगातार जारी रहेगा।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel