रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 41 IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए 11 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किया गया। ये तबादले राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता लाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

इस बार जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, उनमें बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा, मुंगेली, जांजगीर, गरियाबंद, कोंडागांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शामिल हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नए कलेक्टरों की नियुक्ति निम्नानुसार की गई है:
-
संजय अग्रवाल को बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
-
दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
-
इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का कलेक्टर बनाया गया है।
-
कुंदन कुमार को मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।
-
नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
-
संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है।
-
भगवान सिंह ऊईके को गरियाबंद का नया कलेक्टर बनाया गया है।
-
मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
-
कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा भेजा गया है।
-
जन्मजेय महोबे को जांजगीर का कलेक्टर बनाया गया है।
-
भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को राजनांदगांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अन्य जिलों और विभागों में भी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। कुल मिलाकर इस ट्रांसफर लिस्ट में 41 आईएएस अफसरों को इधर-उधर किया गया है।
राज्य सरकार के इस फैसले को आगामी विकास योजनाओं की तेज रफ्तार और प्रशासनिक दक्षता से भी जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि कई युवा और तेजतर्रार अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे ज़मीनी स्तर पर शासन की योजनाएं बेहतर तरीके से लागू की जा सकेंगी।
पूरी ट्रांसफर लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://www.instagram.com/p/DIp8-16qOZj/?img_index=7&igsh=MWlrZXZseDUwM2kyNQ==
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





