Khabri Chai Desk : 25वीं राष्ट्रीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 नवंबर तक भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) तरणताल, हैदराबाद (तेलंगाना) में किया गया। इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में छत्तीसगढ़ राज्य की 33 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया, जिसमें 19 पुरुष तैराक, 5 महिला तैराक, 2 कोच, 2 मैनेजर और 5 सहयोगी शामिल थे।
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए, जिनमें 3 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। सीनियर पुरुष वर्ग में रोहित कुमार गोंड (GPM) ने 2 स्वर्ण पदक जीते, जबकि परमानंद कोसले (बिलासपुर) ने 2 रजत पदक हासिल किए। जंतराम पनिका (GPM) ने 1 कांस्य पदक अपने नाम किया।
Also Read : बालोद में तंत्र-मंत्र ठगी का खुलासा https://khabrichai.com/balod-thagi-case/
जूनियर वर्ग में सतेंद्र राम (जशपुर) ने 1 रजत पदक जीता। सब-जूनियर वर्ग में अभिनव राज (रायपुर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक अपने नाम किए। महिला वर्ग में कु. मोहनी मरावी (GPM) ने 1 कांस्य पदक हासिल किया।
टीम की सफलता में कोच सुश्री दुर्गा यादव, हनुमान सिंह अवार्डी, और गणेश राम, मैनेजर गोपाल यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रदेश वापसी पर रेलवे स्टेशन में तैराकों का भव्य स्वागत किया गया।
पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन रायपुर के पदाधिकारियों—अमरजीत छाबड़ा, प्रशांत रघुवंशी, डीकेश टंडन, तथा राज्य दिव्यांग तैराकी संघ के सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
‘
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






