Khabri Chai Desk : तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों द्वारा किए गए लैंडमाइन विस्फोट में तेलंगाना पुलिस के ग्रेहाउंड दस्ते के तीन जवान शहीद हो गए। यह वर्ष 2025 में तेलंगाना पुलिस की ओर से चलाए जा रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान पहला मामला है, जिसमें जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
घटना मुलुगु जिले के वनों में उस समय घटी, जब सुरक्षाबलों को माओवादियों की मौजूदगी की खबर मिली। इनपुट मिलने के बाद ग्रेहाउंड और अन्य सुरक्षा बल संयुक्त रूप से अभियान पर निकले। जैसे ही जवान वजीदु-पुरूर क्षेत्र के वीरभद्रवरम तडापाला पहाड़ियों के पास पहुँचे, नक्सलियों ने पहले से बिछाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया।

धमाके की चपेट में आए तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट के तुरंत बाद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां भी चलाईं, जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। जंगल में फिलहाल रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।
तेलंगाना पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों द्वारा किए गए लैंडमाइन विस्फोट में तेलंगाना पुलिस के ग्रेहाउंड दस्ते के तीन जवान शहीद हो गए। यह वर्ष 2025 में तेलंगाना पुलिस की ओर से चलाए जा रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान पहला मामला है, जिसमें जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
घटना मुलुगु जिले के वनों में उस समय घटी, जब सुरक्षाबलों को माओवादियों की मौजूदगी की खबर मिली। इनपुट मिलने के बाद ग्रेहाउंड और अन्य सुरक्षा बल संयुक्त रूप से अभियान पर निकले। जैसे ही जवान वजीदु-पुरूर क्षेत्र के वीरभद्रवरम तडापाला पहाड़ियों के पास पहुँचे, नक्सलियों ने पहले से बिछाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया।
धमाके की चपेट में आए तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट के तुरंत बाद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां भी चलाईं, जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। जंगल में फिलहाल रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।
तेलंगाना पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.