छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान: कई जिलों में ठंड का असर बरकरार

Khabri Chai Desk : मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में छत्तीसगढ़ के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इससे ठंड में आंशिक रूप से कमी आ सकती है। बीते दो दिनों में राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ा है। इसके बावजूद सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर जारी रह सकता है, जहाँ हाइपोथर्मिया का खतरा भी बढ़ा है।
रायगढ़ में सुबह और शाम लोगों को कड़ाके की ठंड का अनुभव हो रहा है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएँ अभी भी प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा जिला रहा, जहाँ रात का तापमान 11.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम है।

Also Read : कोरबा में युवक ने ओवरब्रिज से लगाई छलांग, हालत गंभीर https://khabrichai.com/korba-youth-jumps-from-overbridge/

रायपुर में भी इस नवंबर में नौ साल बाद दूसरी बार न्यूनतम तापमान 13°C तक पहुंचा है। पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 30.9°C दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 10.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। तीन दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक गिर गया था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर में पहली बार दर्ज किया गया न्यूनतम स्तर है।
प्रदेश में फिलहाल ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन तापमान में आने वाली बढ़ोतरी से कुछ राहत मिल सकती है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel