CG BREAKING : छत्तीसगढ़ मानसून सत्र की रूपरेखा तय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ली अहम बैठक

Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मानसून सत्र के सुचारू संचालन और विधायी कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा करना था।
बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धर्मजीत सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ मानसून सत्र

 

सत्र की गरिमा और जनहित पर केंद्रित हो बहस – अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक के दौरान कहा कि मानसून सत्र की कार्यवाही सार्थक और गरिमामयी होनी चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे रचनात्मक सुझाव दें और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता में रखते हुए गंभीर व सकारात्मक चर्चा में भाग लें।
सत्ता और विपक्ष ने दिखाई एकजुटता
बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के प्रतिनिधियों ने सदन की गरिमा बनाए रखने और सत्र को प्रभावी बनाने की सर्वसम्मति से प्रतिबद्धता जताई। सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की कि राज्य के हित में विचार-विमर्श और संवाद की भूमिका अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में आगामी सत्र के प्रश्नकाल, विधेयकों की संभावित सूची, और अन्य विधायी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel