छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय जल पुरस्कार में दूसरा स्थान

Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण और जन भागीदारी के क्षेत्र में एक बार फिर national level पर अपनी पहचान मजबूत की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और जल संसाधन विभाग के सचिव एवं राज्यस्तरीय नोडल अधिकारी आईएएस राजेश कुमार टोप्पो के मार्गदर्शन में प्रदेश को राष्ट्रीय जल संचय एवं जनभागीदारी श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कैटेगरी में छत्तीसगढ़ ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।
जिला स्तर की श्रेणियों में भी छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन किया।
जोन-2 कैटेगरी-1 में—
बालोद को प्रथम
राजनांदगांव को द्वितीय
रायपुर को तृतीय स्थान मिला।
कैटेगरी-2 में—
महासमुंद प्रथम
बलौदा बाजार द्वितीय
गरियाबंद तृतीय स्थान पर रहे।
कैटेगरी-3 में—
बिलासपुर प्रथम
रायगढ़ द्वितीय स्थान पर रहे।

Also Read : उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम – छात्रों को मिले नए स्कूल बैग और प्रेरणा https://khabrichai.com/bal-diwas-chakeri-school-bag-distribution-2025/

इन उपलब्धियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य एवं जिलों को लगभग 13 करोड़ रुपए पुरस्कार राशि के रूप में प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही जल शक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के लगभग 12 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, कलेक्टर, कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त एवं विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ के लिए ये उपलब्धियाँ प्रदेश की प्रभावी नीतियों, बेहतर कार्ययोजना और जनसहभागिता का परिणाम हैं, जिसने राज्य के गौरव को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक ऊँचा किया है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel