आबकारी घोटाला: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी की तैयारी…

Khabri Chai Desk : आबकारी घोटाला मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद EOW टीम कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट दाखिल करेगी और पुलिस रिमांड की मांग करेगी। रिमांड अवधि में EOW द्वारा आबकारी घोटाले सहित अन्य FIR मामलों में भी पूछताछ की जाएगी।

इसी बीच, आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी चैतन्य बघेल के खिलाफ विशेष कोर्ट में चालान पेश करेगी। संभावना है कि चालान पेश करते समय ED टीम चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश करे। फिलहाल, चैतन्य न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

Also Read : महासमुंद वायरल वीडियो: भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाने पर कार्रवाई https://khabrichai.com/bear-cold-drink-video-mahasamund-arrest/

गौरतलब है कि 18 जुलाई 2025 को ED ने चैतन्य बघेल को मनी लॉन्ड्रिंग केस में हिरासत में लिया था। तब से वे जेल में हैं। मामले में आज बिलासपुर हाईकोर्ट में भी सुनवाई होनी है, जहां चैतन्य बघेल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। हाईकोर्ट में ED की ओर से जवाब पेश किया जाएगा।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

EOW और ED की संयुक्त कार्रवाई से साफ है कि आबकारी घोटाला मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच रही है। चैतन्य बघेल की रिहाई फिलहाल मुश्किल दिख रही है।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel