चंगोराभाठा में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Khabri Chai Desk : रायपुर के न्यु चंगोराभाठा श्रीराम नगर में मंगलवार रात पुराने विवाद के चलते मोन्टू देवांगन पर जानलेवा हमला हुआ। घटना रात करीब 11:40 बजे की है, जब मोन्टू अपने दोस्त पिंटू पटवा के साथ अलमारी फैक्ट्री के पास बातचीत कर रहा था। तभी राहुल देवांगन अपने साथियों रोहित विश्वकर्मा, चिंकी पटनायक उर्फ चीकू और अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा और पुराने झगड़े को लेकर मोन्टू पर हमला कर दिया।
राहुल ने चाकू से मोन्टू के बाएं आंख, दाहिने कान, गाल और कमर पर वार किए, जबकि उसके साथियों ने हाथ-पैरों से हमला किया। घायल मोन्टू को तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि शाम को भी राहुल के साथ झगड़ा हुआ था, जो बाद में शांत हो गया था, लेकिन रात को उसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

Also Read : गरियाबंद में पूर्व नक्सलियों ने मनाई पहली दीपावली https://khabrichai.com/gariaband-naxalites-first-diwali/

घटना के दौरान मौजूद गवाहों पिंटू लम्बू और पिंटू पटवा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ते झगड़ों पर चिंता जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel