छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं पर सख्त कार्रवाई, कई जिलों में जब्ती

Khabri Chai Desk : नशीली दवाओं का दुरुपयोग समाज और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। इस पर रोक लगाने के लिए औषधि विभाग और पुलिस विभाग लगातार संयुक्त कार्रवाई कर रहे हैं। हाल के दिनों में कई जगहों पर छापे मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गईं और आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
कबीरधाम जिले के पंडरिया में अवैध बिक्री की सूचना पर दबिश देकर 200 स्ट्रिप प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। वहीं रायपुर में कोडीन फॉस्फेट युक्त दवाओं की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 120 नग दवाएं मिलीं। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
गरियाबंद जिले के कोपरा स्थित चन्दन मेडिकल स्टोर में निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई। इस पर दुकान संचालक के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। महासमुंद में नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में मेडिकल संचालकों ने “नशामुक्त महासमुंद अभियान” का समर्थन किया और अवैध बिक्री रोकने में सहयोग का भरोसा दिया।

Also Read : https://khabrichai.com/chhattisgarh-rain-alert-24-districts/छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: 24 जिलों में अगले तीन घंटे तक तेज वर्षा की संभावना

इसके अलावा औषधि विभाग जागरूकता गतिविधियां भी चला रहा है। बेमेतरा, कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और राजनांदगांव में विद्यालयों में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए और नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
एम्स रायपुर के सेंट्रल फार्मेसी स्टोर का भी औषधि नियंत्रण प्रशासन और सीडीएससीओ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दवाओं के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए ताकि उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta 

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel