Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर में आज, 29 अक्टूबर 2025 को ‘छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग’ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। वीर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन से संबद्ध प्रदेश की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी नाइट फुटबॉल लीग है। इसका उद्देश्य प्रदेश में पेशेवर खेलों को बढ़ावा देना और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करना है।
यह टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग (ISL) की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह आज शाम 5:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम (कोटा स्टेडियम) में दूधिया रोशनी में होगा। मुख्य आकर्षण भारतीय फुटबॉल लीजेंड धर्मराज रावणन और अफ्रीकी पेशेवर खिलाड़ी रहेंगे।
Also Read : SP अंकिता शर्मा की सख्ती, डोंगरगढ़ थाना प्रभारी लाइन अटैच https://khabrichai.com/dongargarh-sp-ankita-sharma-action/
यह प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चलेगी और हर दिन 5 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर डॉ. चरण दास महंत, बृजमोहन अग्रवाल समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
कुल 10 फ्रेंचाइजी टीमें—ब्रह्मविद एफसी, मेट्स पैंथर्स, विला एफसी, फिल फाइटर्स, नरेश चैलेंजर्स, स्वर्ण शिल्पी ब्लास्टर्स, बोर्नियो कैपिटल, जेएसएफ क्लब, इनफिनिटी टाइगर्स और शराफत लायंस—खिताब की दौड़ में शामिल होंगी।
क्लब अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि यह 9-ए-साइड फॉर्मेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनुभव दिलाने का प्रयास है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






