छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पताल ने किया अनोखा हृदय उपचार

Khabri Chai Desk : प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (एसीआई) में देश का छठा और किसी भी सरकारी संस्थान का पहला बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रक्रिया 68 वर्षीय महिला मरीज पर की गई, जो सिक साइनस सिंड्रोम जैसी गंभीर हृदय समस्या से जूझ रही थीं।

Also Read : रायपुर: नशा नेटवर्क में बड़े नामों पर जांच धीमी https://khabrichai.com/raipur-drug-network-investigation/

विशेषज्ञों के अनुसार अब तक यह तकनीक एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ जैसे शीर्ष संस्थानों में भी नहीं अपनाई गई थी। इस प्रक्रिया में हृदय की धड़कन को पूरी तरह प्राकृतिक कंडक्शन सिस्टम से नियंत्रित किया जाता है, जिससे लंबे समय तक स्थिर और सुरक्षित धड़कन बनी रहती है। सामान्य वेंट्रिकुलर पेसिंग की बजाय बैकमैन बंडल में लीड लगाने का यह पहला सफल प्रयास रहा।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

यह उपलब्धि एसीआई कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव और उनकी टीम द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसे प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती और चिकित्सकों की उत्कृष्ट क्षमता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के मरीजों को जटिल हृदय उपचार के लिए महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Advertisement Carousel