Khabri chai Desk : छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी द्वारा कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति के कोटे में कटौती किए जाने से पत्रोपाधि अभियंता नाराज हो गए हैं। कंपनी ने विभागीय पदोन्नति का कोटा 70 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, विभागीय सीधी भर्ती का कोटा 10 प्रतिशत पूर्ववत रखा गया है, जबकि खुली सीधी भर्ती का कोटा 20 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। कंपनी प्रबंधन के इस निर्णय का पत्रोपाधि अभियंता संघ ने कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि पदोन्नति का कोटा घटाने से विभागीय अभियंताओं के हित प्रभावित होंगे और स्थानीय युवाओं के रोजगार के अवसर भी कम हो जाएंगे। खुली भर्ती बढ़ाने से दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा, जबकि छत्तीसगढ़ के अभियंताओं के लिए अवसर सीमित हो जाएंगे।

Also Read : https://khabrichai.com/hairagarh-police-arrest-chain-snatchers-saloni/ खैरागढ़ पुलिस ने पकड़े दो शातिर चेन स्नैचर, लाखों के जेवर बरामद…
इसी विरोध को लेकर पत्रोपाधि अभियंता 2 सितंबर की शाम 5 बजे कंपनी मुख्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन करेंगे। इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन को पहले ही दे दी गई है। संघ के प्रांतीय महासचिव का कहना है कि ज्यादातर कनिष्ठ अभियंता पहले से ही सहायक अभियंता का उच्च वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में तत्काल पदोन्नति देने से कंपनी पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं आएगा। उल्टा, नई भर्ती से वेतन और भत्तों की वजह से कंपनी पर अधिक वित्तीय दबाव पड़ेगा। वहीं, अभियंता संघ का मानना है कि कोटे में कटौती से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ेगा और इसका असर कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी देखने को मिल सकता है। अभियंताओं ने मांग की है कि पदोन्नति का कोटा पूर्ववत 70 प्रतिशत किया जाए, ताकि विभागीय कर्मचारियों का हक सुरक्षित रहे।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





