छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में चेतावनी

Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। बढ़ती ठंड और बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Also Read : छत्तीसगढ़ की बाघिन ‘बिजली’ नहीं रही, जामनगर में इलाज के दौरान मौत https://khabrichai.com/tigress-bijli-dies-during-treatment-jamnagar-2025/

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके चलते राज्य के विभिन्न इलाकों में लगातार बारिश हो रही है।
रायपुर में आज घने बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी नहीं बदलता, तो मानसून की विदाई 20 अक्टूबर के आसपास हो सकती है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...