Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, वहीं रात में शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड का असर जनजीवन पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। 14 दिसंबर को राजधानी रायपुर समेत कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने से ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा सकता है।
Also Read : कोरबा में प्रार्थना सभा को लेकर बवाल, दो पक्ष आमने-सामने https://khabrichai.com/korba-prarthana-sabha-vivad/
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर इतनी ठंड दिसंबर के मध्य के बाद पड़ती है, लेकिन इस बार दिसंबर की शुरुआत से ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह-सुबह सड़कों पर कोहरा और ओस की परत देखने को मिल रही है। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने अलाव की व्यवस्था की मांग की है, जबकि कई इलाकों में लोग खुद ही अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





