छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, मैनपाट में पारा 1 डिग्री

Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवाओं ने खासतौर पर सरगुजा संभाग को ठिठुरा दिया है। मैदानी इलाकों जैसे रायपुर और बिलासपुर से लेकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।
प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में न्यूनतम तापमान गिरकर एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे यह इलाका किसी हिल स्टेशन जैसा महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ जिलों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ और राजधानी रायपुर के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की है।

Also Read : CG BREAKING : भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से दीपक म्हस्के ने नितिन नवीन से की मुलाकात https://khabrichai.com/deepak-mhaske-meets-nitin-naveen/

ठंड के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर सब्जियों और फसलों पर पाले का खतरा बढ़ गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं पशुपालकों को भी अपने मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन काफी बढ़ गई है। पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, जशपुर और एमसीबी जिलों में भी यही हाल है। बढ़ती ठंड के कारण लोग बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...