छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ “वेटलैंड मित्र अभियान” | 500 से अधिक लोग जुड़े वेटलैंड संरक्षण से

Khabri Chai Desk : रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण ने वेटलैंड संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु “वेटलैंड मित्र अभियान” शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को आद्रभूमियों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। इच्छुक व्यक्ति QR कोड स्कैन कर निर्धारित फॉर्म भरकर अपने नजदीकी वेटलैंड से जुड़ सकते हैं। पंजीकृत वेटलैंड मित्रों को वेटलैंड संरक्षण, प्रशिक्षण, निगरानी और जन-जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वे आद्रभूमि क्षेत्रों में हो रहे परिवर्तनों की पहचान, अवैध गतिविधियों की सूचना और महत्वपूर्ण जानकारियां स्थानीय स्तर पर प्रसारित करने में सहयोग करेंगे।

Also Read : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान: कई जिलों में ठंड का असर बरकरार https://khabrichai.com/cg-temperature-rise-cold-wave-update/

इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि अब तक 500 से अधिक वेटलैंड मित्र पंजीकृत किए जा चुके हैं, जो बढ़ती जन-जागरूकता और नागरिकों की जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है। केवल कोरबा जिले में लगभग 200 वेटलैंड मित्र सक्रिय रूप से संरक्षण कार्यों में भाग ले रहे हैं।
वेटलैंड मित्रों का यह नेटवर्क विभाग और आम जनता के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य कर रहा है। इनके प्रयासों से आद्रभूमियों की जैव-विविधता, पारिस्थितिक महत्व और सतत उपयोग की अवधारणा का प्रसार तेजी से हो रहा है। यह अभियान छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा और दीर्घकालिक संरक्षण योजनाओं को मजबूत आधार प्रदान कर रहा है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel