चिरायु योजना से अमीषा को नई जिंदगी मिली

Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ सरकार की चिरायु योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने अनेक बच्चों को नई जिंदगी दी है और गरीब परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटाई है। इसी योजना के तहत जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम ओरडीह की 11 वर्षीय अमीषा केरकेट्टा का जन्मजात हृदय रोग का सफल इलाज किया गया। किसान परिवार में जन्मी अमीषा लंबे समय से बीमार रहती थी। जिला चिकित्सालय जशपुर में चिरायु टीम द्वारा जांच के दौरान उसकी बीमारी का पता चला।

Also Read : बिलासपुर में सड़क हादसा, बाइक सवार अश्वनी की मौत https://khabrichai.com/bilaspur-road-accident-khamharia/

आर्थिक तंगी के कारण परिवार इलाज नहीं करा पा रहा था, तभी उन्हें चिरायु योजना की जानकारी दी गई। योजना के अंतर्गत अमीषा को श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नया रायपुर भेजा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उसका निःशुल्क ऑपरेशन किया। अब अमीषा पूरी तरह स्वस्थ है और पहले से अधिक उत्साही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बच्चों की जटिल बीमारियों और जन्मजात विकृतियों का निःशुल्क इलाज देश के श्रेष्ठ अस्पतालों में करा रही है। योजना के तहत अब तक 44 गंभीर बीमारियों का निःशुल्क उपचार संभव हुआ है। अमीषा के परिवार ने मुख्यमंत्री और डॉक्टरों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि चिरायु योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel