दसवीं का छात्र 12 दिनों से लापता, परिजन परेशान

Khabri Chai Desk : बिलासपुर दसवीं कक्षा का छात्र पिछले 12 दिनों से लापता है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक के पास रहने वाले कारोबारी महेश नायक के 17 वर्षीय बेटे विनय नायक (दसवीं, होलीक्रॉस स्कूल, लालखदान) 15 नवंबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन छात्र स्कूल पहुँचा ही नहीं और उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।
घटना वाले दिन सुबह लगभग 9:45 बजे पिता ने विनय को फोन किया था, जो उनकी आखिरी बातचीत थी। इसके बाद छात्र का मोबाइल बंद हो गया। परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की, वहीं विनय की स्कूटी रेलवे स्टेशन के पास खड़ी मिली लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

Also Read : डायलिसिस यूनिट बनी मरीजों की लाइफलाइन https://khabrichai.com/balodabazar-dialysis-lifeline/

परिजन ने कई दिनों तक तलाश और थाने में शिकायत के बावजूद कोई प्रगति न होने पर एसपी ऑफिस पहुंचकर एसएसपी रजनेश सिंह से बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई। परिजनों का आरोप है कि तोरवा पुलिस छात्र की खोज में लापरवाही बरत रही है, जबकि समय बीतने के साथ उनकी चिंता और बढ़ती जा रही है।
करीब दो सप्ताह से गायब छात्र के मामले ने क्षेत्र में भी चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। परिवार उम्मीद में है कि पुलिस जल्द उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे ढूंढ निकालेगी।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel