CG BREAKING : CM साय ने की जैन समाज की सराहना, जैन प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

Khabri Chai Desk : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से विधानसभा परिसर में दुर्ग जिले से आए जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने समाज द्वारा मानव सेवा, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
जैन प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात
प्रतिनिधिमंडल विधानसभा भ्रमण पर रायपुर आए थे  जहा उन्होंने सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा। प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विधानसभा परिसर का दौरा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रक्रिया को करीब से देखना उनके लिए एक प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण अनुभव रहा।
“जैन समाज की सेवा भावना सराहनीय” – मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जैन समाज की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि समाज की सकारात्मक गतिविधियाँ प्रदेश के समावेशी और संतुलित विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को उनके सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
लोकतंत्र और जनसेवा का संगम
मुख्यमंत्री से हुई यह मुलाकात न केवल सौजन्य भेंट थी, बल्कि यह लोकतांत्रिक संस्थाओं और समाज के बीच सहयोग एवं संवाद की एक मिसाल भी रही।
इस अवसर पर दुर्ग विधायक श्री गजेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel