Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता, आस्था और गर्व का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री साय ने राज्य की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना कर मातृशक्ति, संस्कृति और स्वाभिमान की इस प्रतीक प्रतिमा को नमन किया।
Also Read : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, ‘एकता दौड़’ में शामिल होकर दिया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश https://khabrichai.com/participating-in-the-run-for-unity-and-spreading-the-message-of-one-india-best-india/
उन्होंने कहा कि यह भूमि मातृशक्ति की आराधना की भूमि है और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से ही प्रदेश निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार आम जनता के जीवन स्तर में सुधार, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास, युवाओं को रोजगार, आदिवासी समाज की उन्नति और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रजत जयंती वर्ष प्रदेश के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक है। आज का दिन विशेष है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य में आगमन हो रहा है, जिससे राज्य स्थापना दिवस ऐतिहासिक बन गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से राज्य देश के अग्रणी और समृद्ध राज्यों में अपनी सशक्त पहचान बनाएगा।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






