कग ब्रेकिंग :- CM साय बने राजमिस्त्री, सोखता गड्ढा के लिए की ईट जोड़ाई किया काम, देखे तस्वीरे

Khabri Chai Desk :- छत्तीसगढ़ में  सुशासन तिहार चल रहा हीन और इसी कार्यक्रम की कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकासखंड कसडोल के विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल गांव बल्दाकछार पहुंचे। जहा उन्होंने “मोर गांव, मोर पानी” महाभियान के तहत बनाए जा रहे सोखता गड्ढों का निरीक्षण किया और खुद राज मिस्त्री की भूमिका निभाते हुए निर्माणाधीन गड्ढे में ईंटें जोड़ीं।

 

मुख्यमंत्री ने जल संचयन वाहिनी के इस प्रयास की जमकर सराहना करते हुए कहा कि “जल संकट से निपटने के लिए ऐसे सामूहिक और स्थानीय प्रयास आज की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं।”

जल संचयन वाहिनी की सदस्य ललिता ध्रुव ने जानकारी दी कि बल्दाकछार गांव में अब तक 10 नलकूपों के पास सोखता गड्ढों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। वहीं, पूरे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 519 ग्राम पंचायतों में 2500 से अधिक सोखता गड्ढे बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा 1291 तालाबों की सफाई भी की जा चुकी है।

गांव-गांव जल संरक्षण के इस महाअभियान के तहत जागरूकता रैलियों, दीवार लेखन, और वर्षा जल संचयन की तकनीकों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि “ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठकें आयोजित कर वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की रणनीति अपनाई जा रही है।”

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel