CG BREAKING :- सौर ऊर्जा से रोशन होगा नवा रायपुर: क्रेडा की बैठक में बड़े फैसले

Khabri Chai Desk :- छत्तीसगढ़ में अपारंपरिक ऊर्जा संसाधनों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय भवन में शुक्रवार को क्रेडा (छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) की शासी निकाय की ४४वें बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्रेडा के माननीय अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने की।

महत्वपूर्ण निर्णय 

वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान दरों को स्वीकृति
अपारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर आधारित संयंत्रों एवं परियोजनाओं हेतु अनुदान की दरों को मंजूरी दी गई।
संचालन एवं रख-रखाव हेतु सुरक्षा निधि का प्रावधान
क्रेडा द्वारा स्थापित संयंत्रों के सतत संचालन के लिए निविदा की 10% राशि सुरक्षा निधि के रूप में सुरक्षित रखने का निर्णय।
सौर सिंचाई पम्पों की स्थापना हेतु बजटीय प्रावधान
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के कम्पोनेंट ‘बी’ अंतर्गत 20,000 सौर सिंचाई पम्पों के लिए राज्यांश की राशि अनुपूरक बजट में शामिल करने का प्रस्ताव।

नई परियोजनाएँ और विकास कार्य 

घिरगीली (छुईखदान) में सौर पार्क का विकास
खैरागढ़-घुईखदान-गंडई जिले की बंजर भूमि पर सौर पार्क स्थापित किया जाएगा।
नवा रायपुर के सभी शासकीय भवन होंगे सौर ऊर्जा से रोशन
अटल नगर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण अंतर्गत सभी शासकीय भवनों को ग्रिड कनेक्टेड सौर संयंत्रों से विद्युत आपूर्ति होगी।
क्रेडा के नए कार्यालय भवन के निर्माण को स्वीकृति
निर्माण के लिए आवश्यक राशि को स्वीकृति दी गई।
अध्यक्ष के निर्देश 

बैठक के समापन अवसर पर अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ऊर्जा योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जाए और उनके क्रियान्वयन में दक्षता सुनिश्चित की जाए।

उपस्थित डिग्निटरिएस 

बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा, शासन के विभिन्न विभागों के सचिव व उप सचिव स्तर के अधिकारी और क्रेडा के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel