Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2024 का राष्ट्रीय स्टार SDA अवार्ड प्रदान किया गया है। यह सम्मान 19 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित 10वीं नेशनल एनर्जी मैनेजमेंट अवार्ड समारोह में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के उप महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को दिया गया। यह अवार्ड गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों की एजेंसियों के बीच केवल छत्तीसगढ़ को मिला।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और CEO राजेश सिंह राणा के नेतृत्व में क्रेडा ने ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। PAT परियोजना के प्रथम और द्वितीय चरण में प्रदेश में 2.2 मिलियन टन ऑयल इक्विवेलेंट ऊर्जा बचत तथा 6.67 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन में कमी दर्ज की गई।
Also Read : धान खरीदी से खुश बुजुर्ग किसान कोल्हु राम साहू https://khabrichai.com/kisan-kolhu-ram-sahu-dhan-kharidi-santushti/
सौर सुजला योजना के तहत राज्य में 1.60 लाख से अधिक सौर कृषि पंप लगाए गए, साथ ही किसानों, नगरीय निकायों, तकनीशियनों और छात्रों के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी भवनों और अस्पतालों में ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
CEO राजेश सिंह राणा को भी उनके प्रभावी नेतृत्व, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा सौर समाधान ऐप की नवाचार पहल के लिए राष्ट्रीय बेस्ट CEO अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






