Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
भेंट के अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजनीतिक हालात, संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दीपक म्हस्के ने कहा कि नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा।
Also Read : बंगुरसिया धान केंद्र में हाथियों का आतंक https://khabrichai.com/bangursia-paddy-center-elephant-attack/
गौरतलब है कि नितिन नवीन वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा ने ग्राम पंचायत चुनावों से लेकर लोकसभा चुनाव तक लगातार उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी भूमिका को पार्टी के भीतर सराहा जाता रहा है।
इस सौजन्य मुलाकात को संगठनात्मक समन्वय और भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पार्टी की रणनीति और कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने में यह संवाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






