विजयादशमी पर दुर्गा प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, भक्तिमय वातावरण में गूंजे जयकारे

Khabri Chai Desk : रायपुर। नवमी से शुरू हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन विजयादशमी पर भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रहा। गुरुवार को महादेव घाट स्थित निगम के निर्मित विसर्जन कुंड में सुबह से देर रात तक भक्तों ने माता दुर्गा की 176 बड़ी प्रतिमाओं का पारंपरिक विधि-विधान से विसर्जन किया।

विसर्जन के दौरान श्रद्धालु परिवार और भक्त समूह झांकियों, गीत-संगीत और जयकारों के साथ प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे। कुंड पर पहुंचते ही पूरा वातावरण माता रानी की जयकारों से गूंज उठा। शुक्रवार को भी प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहेगा।शहर के 500 से अधिक पंडालों में इस वर्ष माता दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं।

Also Read : https://khabrichai.com/korba-husband-kills-wife/विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या

नगर निगम प्रशासन ने भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए। विसर्जन स्थल पर क्रेन, गोताखोर, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा जोन की टीमों को गुरुवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक चक्रीय ड्यूटी पर लगाया गया है।गुरुवार को अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने महादेव घाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जोन-4 कमिश्नर अरुण ध्रुव सहित जोन-1 और जोन-8 के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel