कच्ची दीवार गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत..

Khabri Chai Desk : दुर्ग के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम हीरेतरा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां कच्चे मकान की दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के ही गुरुदेव चंदेल ने नए मकान के निर्माण के लिए नींव की खुदाई का कार्य शुरू कराया था। इसके लिए कमल नारायण ठाकुर (25), ईश्वरी गायकवाड़ (35), पोषण डांगे और दुर्गेश ठाकुर को मजदूरी हेतु बुलाया गया था।
सुबह करीब 9 बजे चारों मजदूर 2 से 3 फीट गहरी नींव की खुदाई कर रहे थे, लेकिन ठीक उसके बगल में कच्ची मिट्टी से बना पुराना मकान था। खुदाई के दौरान अचानक दीवार का हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिसमें कमल नारायण ठाकुर और ईश्वरी गायकवाड़ दब गए। मौके पर ही कमल नारायण ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल ईश्वरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

Also Read : जांजगीर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात.. https://khabrichai.com/janjgir-students-meet-president/

शेष दो मजदूर हादसे से बाल-बाल बच गए क्योंकि वे थोड़ी दूरी पर काम कर रहे थे। घटना के बाद इलाके में शोक फैल गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस डॉक्टर के घर में निर्माण कार्य चल रहा था, वह मौके पर उपस्थित नहीं हुआ और न ही उसने परिजनों से संपर्क किया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel