Khabri Chai Desk : धर्मनगरी डोंगरगढ़ में खुलेआम चल रहे अवैध सट्टा-पट्टी कारोबार पर आखिरकार पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले की तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कार्रवाई करते हुए डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, उपेंद्र शाह को उनके वर्तमान पद से हटाकर रक्षित केंद्र, राजनांदगांव भेजा गया है। वहीं, डोंगरगढ़ थाने की नई जिम्मेदारी उप निरीक्षक सुमेन्द्र कुमार खरे को सौंपी गई है। आदेश 28 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है।
Also Read : भिलाई में चाकू-तलवार लहराने वाले तीन युवक गिरफ्तार http://khabrichai.com/bhilai-knife-sword-seizure/
यह कदम न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पुलिस की जवाबदेही और अनुशासन को भी मजबूत करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध सट्टा-पट्टी गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिन पर कार्रवाई न होने से असंतोष बढ़ रहा था।
एसपी अंकिता शर्मा के इस निर्णय को सख्त और पारदर्शी पुलिसिंग की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर काबू पाया जा सकेगा।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






