दुर्ग-भिलाई में लूटपाट गिरोह गिरफ्तार, 10 से ज्यादा वारदातों का खुलासा

Khabri Chai Desk : दुर्ग-भिलाई में पिछले एक महीने से चाकू और कटर की नोक पर लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया है। इस गिरोह ने अब तक 10 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया था, जिनमें आम लोग ही नहीं बल्कि बीएसपी कर्मचारी और एक पुलिस सब इंस्पेक्टर भी इनके शिकार बने।

ताजा मामले में गिरोह ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक पुलिस अफसर से मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बाइक से सुनसान इलाकों में जाते और लोगों को रोककर चाकू या कटर दिखाकर नकदी, मोबाइल और कीमती सामान लूट लेते थे।

Also Read : https://khabrichai.com/bijapur-naxal-encounter-2-naxalites-killed-chhattisgarh/ बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

जेवरा चौकी क्षेत्र में इन्होंने एक बस चालक को स्कूटी समेत रोककर हजारों रुपए लूट लिए। वहीं वैशाली नगर थाना क्षेत्र और भिलाईनगर थाना इलाके में भी लगातार वारदातें हुईं। भिलाईनगर में तो एक ही दिन में तीन घटनाओं ने पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी थी। बीएसपी कर्मचारी पर तो आरोपियों ने कटर से हमला कर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि इनसे कई पुराने मामलों का खुलासा होगा। वहीं, गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। माना जा रहा है कि इनके तार अन्य वारदातों से भी जुड़े हो सकते हैं।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel