दुर्ग में 76 वर्षीय अफीम तस्कर गिरफ्तार

Khabri Chai Desk : दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 76 वर्षीय बुजुर्ग अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने तराजू से तौल कर अफीम और डोडा चूरा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी अपनी पुरानी जीप में बैठकर नशे का कारोबार चला रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवनाथ नदी के किनारे जीप खड़ी कर अफीम और डोडा चूरा बेचता था। 14 दिसंबर को भी वह ग्राम महमरा स्थित कैफेटेरिया के सामने शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे जीप में बैठकर नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा था। इसी दौरान दुर्ग थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक जीप चालक अवैध रूप से अफीम और डोडा चूरा बेच रहा है।

Also Read : रायपुर में गौशाला तोड़फोड़, हनुमान मूर्ति खंडित https://khabrichai.com/raipur-gaushala-hanuman-murti-todphod/

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे अफीम और डोडा नेशनल हाईवे पर कुछ अज्ञात युवक सप्लाई करते थे। इसके बाद वह चिल्हर में ट्रक चालकों को तौल कर नशे का सामान बेचता था।
पुलिस अब इस पूरे नशे के नेटवर्क और सप्लाई चैन को तोड़ने के लिए लगातार जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ पुलगांव थाना में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel