दुर्ग पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह, 388 किलो गांजा और 1.53 करोड़ का माल जब्त

Khabri Chai Desk : पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने 388 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा कंटेनर वाहन, नगदी और अन्य सामान मिलाकर कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। इस मामले में तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। 7 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर (NL01-AH-9524) अवैध गांजा लेकर रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा है। कुम्हारी टोल प्लाजा पर नाकेबंदी के दौरान कंटेनर को रोका गया। पूछताछ में चालक उमेश यादव (जिला मधुबनी, बिहार) ने स्वीकार किया कि कंटेनर में कोलकाता से माल लेकर गुजरात जाने के दौरान उड़ीसा से गांजा लादा गया था। उसने नागपुर में सप्लाई की बात भी कबूल की।
Also Read : https://khabrichai.com/divya-rangari-fiba-asia-cup-2025/ एशिया कप 2025 में महासमुंद की दिव्या रंगारी भारतीय अंडर-16 टीम में चयनित
कंटेनर की तलाशी में 13 बोरियों में पैक 388 पैकेट गांजा मिला, जिनका कुल वजन 3 क्विंटल 88 किलो था। इसके अलावा कंटेनर से 95 हजार रुपये नगद भी बरामद किए गए। पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 172/2025, थाना कुम्हारी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम नागपुर पहुंची और वहां से दो अन्य तस्कर – मुस्ताक अहमद (34 वर्ष) और फयाज अंसारी (24 वर्ष), दोनों निवासी नागपुर – को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार ये आरोपी लंबे समय से गांजा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े थे और भोले-भाले लोगों को लालच देकर तस्करी में शामिल करते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अंतर्राज्यीय नेटवर्क को तोड़ने और अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए आगे की जांच जारी है।

सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel